ख़बर गवाह
सीकर 31 जनवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवसिंहपुरा, सीकर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य सुनिता महला, मुख्य अतिथि राकेश जांगिड़ डीवाईएसपी भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरों सीकर, विशिष्ठ अतिथि जीवन सिंह फल्डोलिया, नेमीचंद, गोपाल सिंह, शिवपाल, इन्द्रजीत सिंह, रामचन्द्र सिंह, हरफूल व महावीर शर्मा, तथा उपसरपंच मानादेवी, केसर देवी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान भामाशाह जीवन सिंह, नेमीचंद द्वारा विद्यालय परिसर की छत मरम्मत, चारदीवारी की ऊंचाई तथा मिट्टी भराव की घोषणा की तथा इन्द्रजीत पूर्व सरपंच द्वारा विद्यालय भवन के रंग—रोगन करवाने की घोषणा की। शिवपाल सिंह द्वारा खेल मैदान की चार दीवारी तथा विमला भामू द्वारा विकास कार्य में सहायोग की घोषणा की गई।
उप प्रधानाचार्य कैलाश मीणा ने सभी अतिथियों व भामाशाहों का स्वागत, आभार व्यक्त किया।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment