ख़बर गवाह
लाईट्स सॉफ्टवेयर में दर्ज न्यायिक प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक 20 मार्च को
सीकर 16 मार्च। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर राकेश कुमार ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में लाईट्स सॉफ्टवेयर में दर्ज न्यायिक प्रकरणों के संबंध में बैठक 20 मार्च 2023 को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
बैठक में लाईट्स सॉफटवेयर में जवाबदावा पेश करने से शेष न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा 3 माह से 1 वर्ष व 1 वर्ष से अधिक लाईट्स सॉफटवेयर पर दर्ज करना, राज्य सरकार के विरूद्ध निर्णीत प्रकरणों की पालना की समीक्षा 3 माह से 1 वर्ष व 1 वर्ष से अधिक अपील से शेष प्रकरण, लाईट्स सॉफ्टवेयर में न्यायिक प्रकरणों के दस्तावेज अपलोड करना, 1 से 10 वर्ष तक लम्बित न्यायिक प्रकरणों के ड्यू कोर्स एवं नियमित सुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा, 10 से 20 वर्ष व 20 वर्ष से अधिक लम्बित प्रकरणों की समीक्षा, अवमानना प्रकरणों में जवाब, पालना रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने से बकाया प्रकरणों की समीक्षा, लाईट्स सॉफटवेयर में दर्ज प्रकरणों में सीएनआर का अंकन करने से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment