Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
जिला स्तरीय गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर का समापन
सीकर 28 मार्च। शांति एवं अंहिसा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला अंहिसा प्रकोष्ठ एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का समापन जैन भवन बजाज रोड़ सीकर में किया गया। शिविर के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।समापन में राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि महात्मा गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों को झुकना पड़ा। उन्होंने चंपारण, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो जैसे महान आंदोलन किए जिसकी वजह से अंग्रेजों को झुकना पड़ा। गांधीजी ने छुआछूत के विरुद्ध और महिला अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई तथा उन्होंने गांव की आर्थिक स्थि्ति को मजबूत करने की बात कही ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके। लाम्बा ने कहा कि महात्मा गांधी एक वैश्विक विचार है जिसको कभी खत्म नहीं किया जा सकता, उन्होंने कहा कि गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है। गांधी के शांति और अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधीजी ने कहा था कि अगर इंसान आंख के बदले आंख की मांग करेगा तो इस तरह सारा विश्व ही अंधा हो जाएगा। उन्होंने गांधी प्रशिक्षर्णाथियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग गांधी जी के सत्य, अहिंसा के विचारों को ज्योति की तरह जगमग करने का कार्य तन-मन से करें। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष एवं खण्डेला विधायक महादेव सिंह ने कहा कि गांधी वें है जिनकी देश-विदेशों में मूर्तियां लग रही है, जिनके विचारों पर बहुत बड़े विचारकों द्वारा विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी ने अपने विचारों के दम पर हमें बिना हथियारों के आजादी दिलाई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशीप योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में मुख्यमंत्री ने 25 लाख रूपये तक का ईलाज निःशुल्क करने की घोषणा कर आमजन को राहत प्रदान करने का काम किया है जिसकी वें लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देने का कार्य करें।शांति एवं अंहिसा निदेशालय जयपुर के निदेशक मनीष कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण में गांधीजी के जीवन दर्शन पर जो व्याख्यान दिए गए है उनका गांव-गांव और ढ़ाणी-ढ़ाणी तक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आव्हान किया।प्रशिक्षण में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति चूरू के सदस्य एवं साहित्यकार दूलाराम सारण ने बताया कि अपना राजस्थान बहुत सौभाग्यशाली है जिसमें बहुत बड़ा वर्ग किसानों का है। आज हम जब गांधीजी की बात करते है तो मुझे चम्पारण का किसान आंदोलन याद आता है। गांधीजी ने किसानों के लिए आंदोलन कर सरकार से खेती में लगने वाला कर समाप्त करवाया। यह पहला किसान आंदोलन था, जिसे महात्मा गांधीजी ने कामयाबी के साथ पूरा किया। उन्होंने कहा कि सीकर के लोगों ने भी किसान आंदोलन में अपना इतिहास रचा है। गांधी जी ने हमें एक बात सिखाई थी कि झूठ बोलना पाप है, हमें सत्य और अंहिसा के मार्ग पर चलना है।महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक एंव राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य शिव भगवान नागा ने अपने संबोधन मे कहा कि महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, सिद्वान्तों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण में आपने जो यहां सीखा है उसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किए।
जैन भवन से कलेक्ट्रेट परिसर तक अंहिसा यात्रा का हुआ आयोजन
प्रशिक्षण के दूसरे दिवस जैन भवन से कलेक्ट्रेट परिसर तक अंहिसा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विशिष्ठ वक्ताओं, प्रशिक्षकों, प्रशिक्षणार्थियों ने शामिल होकर कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधीजी की मूर्ति पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर श्रमदान कर साफ-सफाई की। इससे पूर्व प्रातः जैन भवन में प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास भी किया गया।
इस अवसर पर बीसूका उपाध्यक्ष सुनीता गठाला, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश कुमार लाटा, बाल कल्याण समिति सदस्य बिहारी लाल बालान, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरणमल, समाजसेवी विनोद नायक सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी, प्रशिक्षणार्थी, मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment