ख़बर गवाह
प्रतिभाशाली 15-29 वर्ष के युवा 12 अप्रेल तक करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन - युवा बोर्ड अध्यक्ष लाम्बा
सीकर, 8 अप्रेल। राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा ने बताया कि राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए सीकर में 18 व 19 अप्रेल को संभाग स्तरीय शेखावाटी युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें पाँचों जिलों के अलवर, जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनू के 2000 से ज्यादा युवा भाग लगे ।उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के आयोजन में 15 से 29 आयु वर्ग के युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर भाग ले सकते है। युवा इस महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि आओं हम सब मिलकर हमारी संस्कृति को और समृद्ध बनायें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राजस्थान युवा बोर्ड युवाओं को मौका दे रही है कि युवा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर देश-दुनिया में अपना नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं को शेखावाटी महोत्सव में बढ़-चढ़कर रजिस्ट्रेशन करवाकर महोत्सव में भाग लेने की अपील की।युवा बोर्ड अध्यक्ष लाम्बा ने बताया कि प्रतिभाशाली युवा कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं म प्रतिभागी के लिए राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट www.youthboard.
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment