- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
चिकित्सा विभाग की टीम ने रींगस क्षेत्र में की कार्रवाई_
सीकर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीम ने मंगलवार को रींगस क्षेत्र में कार्रवाई की। सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह व रींगस एसडीएम दीपांशु सांगवान के निर्देश पर नायब तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा के साथ एफएसओ मदनलाल बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा ने रींगस के गोविन्दम रेस्टोरेंट से पनीर, श्री बालाजी स्वीट्स के यहां से मावा पेडा, श्री रामदेव फूड प्रोडक्स के यहां से रसगुल्ला, महावीर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के यहां से पनीर का सैम्पल लिया। सभी सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर स्थित खाद्य लैब में भेजा गया गया है। साथ ही बरसाना रेस्टोरेंट, बालाजी रेस्टोरें, रिधी सिद्वी रेस्टोरेंट व श्री श्याम होटल एण्ड बार का निरीक्षण किया। व्यापारियों को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराने तथा साफ सफाई रखने के लिए पाबंद किया।
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment