- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
नवलगढ़, 18मई । क्षेत्र के ग्राम गोठड़ा में श्री सीमेंट कंपनी के खिलाफ किसानों ने फिर खोला मोर्चा। कैप्टन नंदलाल यादव ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात्रि के समय अज्ञात लोग ग्रुप में बैठकर किसानों को भयभीत कर रहे हैं, बिना नंबरों की गाड़ियों को तेजी से क्षेत्र में चलाते हैं, जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती है। सुरेश कालीरावना ने बताया कि शुक्रवार को गोठड़ा थाना अधिकारी के नाम एक बार फिर से ज्ञापन दिया गया । थाना पुलिस अधिकारी द्वारा किसानों को आश्वस्त किया कि इस पर संज्ञान लिया जाएगा । गोकुल सिंह शेखावत ने बताया कि कंपनी के कुछ कर्मचारी बार-बार लोगों पर दबाव बनाकर भयभीत कर रहे हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्र के किसान काफी मानसिक प्रताड़ित हो रहे हैं। सतीश योगी ने बताया कि कंपनी के द्वारा क्षेत्र में आवारा पशुओं के लिए पानी के लिए कोई व्याप्त इंतजाम नहीं है। हरलाल पी टी आई ने बताया कि कल कारखानों की मशीनों से काफी ध्वनि प्रदूषण व पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है । श्रीचंद कालीरावना ने बताया कि पिछले दिनों किसानों का दल ब्यावर , रास श्री सीमेंट कंपनी के अधिग्रहित किसानों से मिलकर वहां के प्रभावित किसानों को अधिग्रहण पर जो मुआवजा, अन्य जो सुविधाए दी गई है उनकी जानकारी जुटा कर आया है। इस मौके पर सुरेश कुमार ,राजेंद्र प्रसाद कालीरावना,बनवारी यादव, मदन यादव,ओमप्रकाश, हेमाराम चौधरी,नरेंद्र खेदड़ ,राजेश खेदड़ ,कुंभाराम यादव , बलबीर कालीरावना,रामदेव झाझडिया , महेश कालीरावना , महेश यादव,शीशराम , भंवरलाल , सवाई सिंह,व प्रभावित क्षेत्र के अन्य किस में मौजूद थे
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment