- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
श्री रामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज शिक्षा एवं करियर परामर्श मेले का आयोजन कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। करियर मेले का शुभारंभ सचिव श्री रामावतार जी जैन, विद्यालय प्राचार्या डॉ. शिल्पी सिंह, विभिन संस्थानों से पधारे प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस करियर परामर्श मेले का आयोजन विभिन राष्ट्रिय एवं अन्तर्रष्ट्रीय संस्थाओ के सहयोग से सम्भव हो सका विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को अपने अनुभव और ज्ञान साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया जिसमे आईटी उद्योग, आतिथ्य उद्योग, जीवन देखभाल उद्योगशारदा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, विदेशी शिक्षा के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों(आईडीपी कंसल्टेंट्स फॉर अब्रॉड एजुकेशन) के विशेषज्ञ शामिल हैं। छात्र-छात्राओं को सफलता प्राप्ति के सूत्र और तार्किक क्षमता आई क्यू आदि के माध्यम से कैरियर बनाने का महत्व समझाया। सफलता प्राप्ति के सप्तसूत्री रहस्य को बताते हुए श्री मान दत्ता ने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस मूल मन्त्र को अपनाने का संदेश दिया | सफलता के सात सूत्र में प्रथम केन्द्रित रहना, दूसरा गहन अध्यन, तीसरा सूत्र सर्जनात्मक विचार, चोथा सूत्र कभी हार न मानना, पंचम रहस्य संघर्ष यात्रा का आनंद, छठा रहस्य उच्च खान पान व शारीरिक उर्जा तथा अंतिम रहस्य जिज्ञासु बने रहना ही हमे हमारे लक्ष्य की प्राप्ति की और ले जायेगा |आई आई एच एम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी जयपुर के मति मांडवी राठोड ने आतिथ्य क्षेत्र के विभिन दायरों का उल्लेख करते हुए सत्कार क्षेत्र के विभिन आयामों पर प्रकाश डाला उन्होंने यह भी साझा किया की अतिथि सत्कार के क्षेत्र में उनका संस्थान भारत में आतिथ्य प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है। विधालय के लगभग 150 व अन्य विधालयो से आये हुए अनुमानित 250 छात्र – छात्राओ ने करियर परामर्श शिविर का लाभ उठाया तथा अपने अनुभव साझा करते हुए इस करियर मेले के आयोजन से लाभान्वित हुए |विद्यालय प्राचार्या डॉ शिल्पी सिंह ने बताया कि आधुनिक युग अनंत संभावनाओं से परिपूर्ण है और इन्हीं संभावनाओं का ज्ञान विद्यार्थियों को होना आवश्यक है। सफलता के पद को बताते हुए विभिन विश्वविद्यालय से पधारे हुए महानुभावों को भेंट देकर आभार व्यक्त किया एवं छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकगणों सभी को कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लेने व सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment