- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
हर्ष पर्वत पर क्विंटलो पॉलिथीन एकत्रित किया
हर्ष पर्वत पर किया श्रमदान
सीकर 27 मार्च। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत नेशनल ग्रीन कौर जिला मुख्यालय सीकर के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर चल रहे जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर के शिविरार्थियों ने प्रकृति एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट बसंत कुमार लाटा एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रियंका कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रातः 7 बजे शैक्षिक भ्रमण दल को रवाना किया। जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर के संभागियों ने सर्वप्रथम जानकी नाथ बड़ा मंदिर अग्रपीठ रेवासा धाम में मंदिर दर्शन किया। वैदिक परंपरा के अनुसार गुरुकुल पद्धति के अनुसार वेदों का अध्ययन करने की परंपरा को बारीकी से देखा। उसके बाद रेवासा में प्रकृति की खुली गोद में तैयार हो रहे नमक के प्लांट को देखा एवं नमक की तैयार होने की विधि उसका उपयोग लागत खपत एवं आय के विभिन्न स्रोत आदि की जानकारी प्राप्त की। प्रकृति की गोद में अवस्थित हर्ष ऐतिहासिक धरोहर स्थल का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। साथ ही ऊर्जा संरक्षण की विधा को साकार रूप में परिणत करने वाली पवन चक्की को एकदम नजदीक से देख कर कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बिजली में कोयले की कमी में सौर ऊर्जा की तरह काम में आने वाली पवन ऊर्जा की प्रणाली को समझा। शिविर के स्काउट गाइड रेंजर ने आसपास में फैली गंदगी को हटाते हुए प्लास्टिक खाली बोतल कचरा पॉलिथीन आदि को एकत्रित कर स्वच्छता का शानदार संदेश दिया। प्रकृति अध्ययन से जुड़े कार्यक्रम स्वच्छता, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय संघ पलसाना सचिव पवन कुमार शर्मा, शिवसिंहपुरा के संयुक्त सचिव उर्मिला देवी, स्काउट मास्टर इरशाद, रोवर लखन बावरिया आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment