- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर। जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस कॉलेज में सिविल सर्विसेज दिवस पर कॅरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता आरएएस 2021 में चयनित वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर हिमांशु जोशी रहे।सेमिनार में हिमांशु जोशी ने अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर करते हुए विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज तैयारी की स्ट्रेटजी एवं सक्सेस टिप्स दिये। उन्होंने प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर्स पर विशेष ध्यान देने के साथ ही न्यूजपेपर रीडिंग, राइटिंग स्किल्स एवं पर्सनैलिटी ग्रूमिंग का महत्व बताते हुए कॉलेज प्रथम वर्ष से ही इन पर विशेष फोकस करने का आह्वान किया। सिविल सर्विसेज के तृतीय चरण साक्षात्कार में आत्मविश्वास बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।इस दौरान सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों ने हिमांशु जोशी से सीधा संवाद कर विभिन्न सब्जेक्ट्स, टाॅपिक्स आदि से सम्बन्धित जानकारी भी प्राप्त की।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment