- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर। स्थानीय मोहल्ला हुसैनगंज स्थित मुस्लिम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं सीकर मुस्लिम रिफार्मस एसोसिएशन के बैनर तले वक्फ बचाओ सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने वक्फ अधिनियम और इससे मुतालिक नुकसानात के बारे में समाज के लोगों को अवगत करवाया, और इस काले क़ानून को रद्द करवाने के लिए एक बड़ी मुहीम चलाने के लिए लोगों को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता इंजीनियर खुर्शीद अहमद जाटू ने वक्फ बिल को लेकर भारत सरकार को कटघरे में खड़ा किया। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता नसीर अहमद, अध्यापक खालिद अख्तर, मौलाना केसर आलम, वरिष्ठ अधिवक्ता अमीरुद्दीन जाटू, अधिवक्ता अब्दुल कय्यूम कुरैशी, अधिवक्ता मोहम्मद रफीक गौड़, अधिवक्ता GM मुगल, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आरिफ खान, निवर्तमान पार्षद आबिद जाटू आदि ने सेमिनार को संबोधित किया, इस दौरान एडवोकेट इरशाद खींची , एडवोकेट रिज़वान बहलीम, आसिफ खान, अब्दुल रईस भारती, पूर्व पार्षद शाकिर भारती, निवर्तमान पार्षद जब्बार भाटी, जीमरान भाटी, फैयाज़ फारुकी, इमरान भाटी, आदिल भाटी, अशफाक जमींदार, अबरार कच्छावा और समाज के मोअज़्ज़ीज़ हजरात मौजूद रहे।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.jpg)
Comments
Post a Comment