- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर। जिले के ग्राम कल्याणपुरा को यथास्थिति में रखने हेतु पूर्व फतेहपुर विधायक भंवरू खां के पुत्र मुबारिक अली ने स्थानीय ग्राम कल्याणपुरा के निवासियों के साथ मुख्यमंत्री, जिला कलक्टर व उपखण्ड अधिकारी के नाम उपखण्ड अधिकारी फतेहपुर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम कल्याणपुरा को राजनीतिक द्वेषतावस ग्रामपंचायत हुडेरा में जोड़ने का विरोध किया तथा ग्राम कल्याणपुरा को यथास्थिति में ग्रामपंचायत रोहल साहबसर में रखने की पुरजोर मांग रखी तथा मांग नहीं माने जाने पर मतदान सहित समस्त प्रकार के राजकीय कार्यों योजनाओं आदि का बहिष्कार करने व आंदोलन करने की चेतावनी दी ।ग्रामवासियों का कहना है कि ग्रामपंचायत हुडेरा आने — जाने का रास्ता रोहल साहबसर से होकर गुजरता है इसके अतिरिक्त ग्रामपंचायत हुडेरा जाने के लिए कोई वैकल्पिक सीधा रास्ता / सड़क भी मौजूद नहीं है साथ ही मुख्यालय की दूरी 12 किलोमीटर से अधिक है वहीं रोहल साहबसर पंचायत मुख्यालय केवल 4 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित हैं । हुडेरा तक आने — जाने के लिए कोई यातायात सेवा भी उपलब्ध नहीं है जिसके कारण ग्रामीणों को व्यर्थ ही आर्थिक भर वहन करना होगा । समस्त ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित मतदातसूची उपखण्ड अधिकारी को सौंपते हुए मांग रखी कि हमें पूर्व की भांति यथास्थिति में ग्रामपंचायत रोहल साहबसर में रखा जावे अन्यथा सर्वसहमति से मतदान सहित समस्त राजकीय कार्यों व योजनाओं का बहिष्कार के साथ ही आंदोलन किया जायेगा जिसके लिए पूर्णतः प्रशासन जिम्मेवार होगा ।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.jpg)
Comments
Post a Comment