- Get link
- X
- Other Apps
वर्षा जल संरक्षण के लिए होगा रिचार्ज शाॉफ्ट संरचनाओं का निर्माण, जिला कलक्टर ने ली कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की समीक्षा बैठक
- Get link
- X
- Other Apps
झुंझुनूं। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अभियान कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के संबंध में गुरूवार को जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। कलेक्टेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि वर्षाकाल में बहने वाले व्यर्थ जल की एक एक बूंद का संचय, संग्रहण एवं पुर्नभरण करने के लिए जिले में तकनीकी रूप से रिचार्ज शाॉफ्ट संरचनाओं का निर्माण करवाया जाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रशासनिक एवं भामाशाहों के सहयोग से इस्टेक्चर बनाए जाएंगे। जिला कलक्टर ने अभियान में भामाशाहों को जोड़ने तथा निजी संस्थाओं के सहयोग से भी इस्टेक्चर निर्माण करवाने की बात कही। जिला कलक्टर ने अभियान की प्रगति के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चिड़ावा ब्लॉक में सबसे कम प्रगति होने पर अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास, वाटरशैड के अधीक्षण अभियंता महेन्द्र सिंह सूरा, नगर परिषद के आयुक्त दलीप पूनियां सहित विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment