Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर। पिपराली रोड स्थित एक कोचिंग परिसर में मज़दूर दिवस पर रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रात:10 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया , ब्लड सेंचुरियन और मोटीवेटर बी एल मील, सेंटर हेड संदीप यादव, लैब अधीक्षक सत्येंद्र कुड़ी ने किया। शिविर में आमजन के साथ - साथ युवा शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, सदर थानाधिकारी इंद्राज मरोड़िया, कॉंग्रेस शहर अध्यक्ष राजेश सैनी, हर्ष पूर्व सरपंच घासी राम सैनी ने रक्तदान शिविर में पहुंच कर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर हौसला आफजाई की। मेडिकल टीम और संस्था द्वारा की गई व्यवस्था और रक्तदान दाताओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। संस्था प्रमुख संदीप यादव ने मानव कल्याण के इस पावन कार्य का हिस्सेदार बनने पर सभी को बधाई देते हुए आगन्तुक गणमान्य महानुभावों का दिल से आभार व्यक्त किया।
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment