- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान के सीआईआरसी रिजनल द्वारा काउंसिल वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न समितियों की घोषणा की गई है। सीकर के निवासी सीए श्रीहरि बियाणी को सीएमपी कमेटी में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत किया गया है। इनका मनोनयन सीआईआरसी रिजनल अध्यक्ष सीए अंकुर कुमार गुप्ता की अनुशंसा पर किया गया है।
सीए श्रीहरि बियाणी सीए प्रोफेशन के साथ-साथ भारतीय जनता पाटी में सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे अभी भाजपा में जिला कोषाध्यक्ष के पद पर आशीन हैं। सीए बियाणी काफी सामाजिक सस्थांओं, ट्रस्टों के साथ भी जुड़ें हुये हैं एवं सामाजिक गतिविधियों में निरन्तर इनका सहयोग रहता हैं। बियाणी वर्तमान में सीकर में सीए की प्रैक्टिस में हैं।सीए श्रीहरि बियाणी को नई जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की सीकर शाखा के अध्यक्ष सीए नीरज शर्मा, सचिव सीए भरत चितलांगिया, उपाध्यक्ष सीए अमित माडिय़ां, कोषाध्यक्ष सीए उदेश घासोलियां, सीकासा चेयरमैन सीए हरिराम शर्मा एवं सीआईएमबी चेयरमैन सीए महेश कुमार गोयल आदि ने बधाई दी है।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment