
खेतड़ी नगर। ताम्र नगरी के नाम से प्रसिद्ध खेतड़ी नगर की जाट धर्मशाला में राष्ट्रीय जाट महासंघ के खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज श्योराण एवं शमशेर चौधरी के सानिध्य में पौधारोपण कर पर्यावरण पखवाड़ा मनाया गया।पौधारोपण के बाद जाट महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने शपथ लेकर गांवों में पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए लोगों में जागरूकता अभियान चलाने पर बैठक का आयोजन किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में जाट महासंघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष शीशराम भगासरा, ब्लॉक महासचिव सुमेश बलवदा, उपाध्यक्ष हरपाल सिंह गजराज, सचिव उम्मेद गजराज, राहुल कुमार, घीसाराम, सुमेर सिंह, राजेश कुमार, आजाद सिंह, रामजीलाल, घनश्याम एवं सुरेन्द्र कुमार ने पौधारोपण में आवश्यक सहयोग दिया।
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment