- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
| Rakesh Saini |
अक्षय कुमार का जबरा फैन आज झुंझुनूं में बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
झाझड़ गांव के राकेश सैनी दांतों से एक साथ खींचेंगे चार थार गाड़ियां
झुंझुनूं। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का जबरा फैन और झाझड़ गांव निवासी व सूरत प्रवासी राकेश सैनी गुरूवार को एक साथ दो रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। जिला मुख्यालय की श्री राधेश्याम आर मोरारका गवर्नमेंट कॉलेज में जिला पर्यावरण सुधार समिति झुंझुनूं तथा कॉलेज के युवा कौशल व नवाचार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर साढ़े बारह बजे कार्यक्रम होगा। समिति के सचिव राजेश अग्रवाल व कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. सुरेंद्र सिंह न्यौला ने बताया कि झाझड़ गांव के 38 वर्षीय राकेश सैनी बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के तगड़े फैन हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में आई अक्षय कुमार की "स्काई फोर्स" फिल्म की रिलिज के मौके पर सूरत में अपने दांतों से तीन गाड़ियां खींची थी। जिसको खुद अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर पसंद किया था। गुगल पर आयरन तीथ मेन आफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध राकेश सैनी अब राजस्थान में रिकॉर्ड बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जयपुर में वे दो थार अपने दांतों से खींच चुके हैं। गुरूवार को झुंझुनूं में वे अपने दांतों से एक साथ चार थार गाड़ियों को खींचेंगे। इस रिकॉर्ड को इंफ्यूलंसर बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर दूसरा रिकॉर्ड राकेश सैनी अपनी एक अंगुली से एक स्कॉर्पिओ या फिर थार गाड़ी को, जो भी उपलब्ध होगी उसे खींचकर बनाएंगे। अग्रवाल ने बताया कि राकेश सैनी ऊर्जावान युवा हैं। जिनके सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। वे 11 सालों से दांतों से गाड़ी जैसे भारी चीजों को खींचने के रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब तक उनके नाम आठ अलग—अलग रिकॉर्ड दर्ज हैं। जिनमें छह वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड तथा गुजरात बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज हैं। झुंझुनूं में भी आज एक साथ दो और रिकॉर्ड दर्ज होंगे।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment