Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर 10 दिसम्बर। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत 11 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले सड़क सुरक्षा अभियान के अवसर पर बुधवार को जिला कलेक्टर सीकर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल यादव, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मथुरा प्रसाद मीणा, जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बनजारा तथा जिला रोलआउट मैनेजर गौरव माथुर द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी पोस्टर का विमोचन किया गया।
पोस्टर को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के मुख्य द्वारों पर लगाने के निर्देश जिला कलेक्टर द्वारा प्रदान किए गए हैं, ताकि सरकारी कर्मचारियों में सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता बढ़े और वे आम जनता को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित कर सकें।
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment