वोकेशनल कम्प्यूटर एप्लीकेशन व बीबीए कोर्स भी हुए शामिल
झुन्झुनूं। श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय, झुंझुनूं में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026–27 के काॅलेज प्रोस्पेक्टस का विमोचन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुरेन्द्र सिंह ने विवरणिका का विमोचन किया और कहा कि यह नव प्रवेशी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका है। इसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों, पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति योजनाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेलकूद, राष्ट्रीय सेवा योजना, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध होने वाली अन्य सुविधाओं का विस्तृत विवरण समाहित किया गया है। प्रो. सिंह ने कहा कि यह विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों एवं उपलब्ध संसाधनों से परिचित करवाते हुए उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होगी।
आईक्यूएसी की समन्वयक प्रोफेसर मंजू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विवरणिका में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शैक्षणिक कैलेंडर भी सम्मिलित किया गया है, जिससे विद्यार्थी पूरे सत्र के दौरान आयोजित होने वाले शैक्षणिक, सहशैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की पूर्व जानकारी प्राप्त कर अपनी तैयारी एवं सहभागिता सुनिश्चित कर सकेंगे। यह कैलेंडर विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित नियोजन करने में भी सहायक होगा।
प्रोस्पेक्टस के विमोचन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण अन्य कर्मचारीगण एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
(आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment