RAC यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आधी सीट नहीं, मिलेगी पूरी बेडरोल किट; रेल मंत्रालय ने जारी किए सख्त निर्देश
बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, अब AC कोच में RAC यात्रियों को भी मिलेंगी पूरी सुविधाएं।
आप अक्सर ट्रेन में RAC टिकट पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। रेल मंत्रालय ने RAC यात्रियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब AC कोच (AC चेयर कार को छोड़कर) में यात्रा करने वाले हर RAC यात्री को भी अन्य कन्फर्म टिकट यात्रियों की तरह पूरी बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
दरअसल, पिछले कुछ समय से रेलवे को देशभर के विभिन्न जोनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि RAC यात्रियों को यात्रा के दौरान चादर, कंबल और अन्य बेडरोल सामग्री या तो नहीं दी जा रही थी या फिर अधूरी दी जा रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय ने अपने पुराने आदेश को दोबारा लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
क्या है नया आदेश?
रेल मंत्रालय ने 4 अगस्त को जारी पत्र में स्पष्ट कहा है कि AC कोच (AC चेयर कार को छोड़कर) में सफर करने वाले प्रत्येक RAC यात्री को भी कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की तरह पूरी बेडरोल किट दी जाएगी। इस आदेश का सभी रेलवे जोनों को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
RAC में कैसे होती है यात्रा?
RAC (Reservation Against Cancellation) व्यवस्था के तहत एक ही बर्थ पर दो यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी जाती है। पहले कई यात्रियों को बेडरोल किट देने में लापरवाही की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब नए निर्देशों के बाद दोनों यात्रियों को अलग-अलग पूरी बेडरोल किट मिलेगी।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
-हर RAC यात्री को पूरी बेडरोल किट मिलेगी।
-चादर और कंबल के लिए अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
-AC कोच में सफर पहले से ज्यादा आरामदायक बनेगा।
-सभी रेलवे जोनों को आदेश का सख्ती से पालन करना होगा।
#IndianRailways #RailwayNews #RACTicket #TrainTravel #RailMinistry #IndianRailwayUpdate
(आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment