राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। सीकर नगर परिषद के कुल 65 वार्डों का वार्डवार आरक्षण भी सामने आ गया है। आरक्षण तय होने के बाद अब संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने अपने-अपने वार्डों में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं
सीकर नगर परिषद में 65 वार्ड
सीकर नगर परिषद के कुल 65 वार्डों में आरक्षण की स्थिति अलग-अलग श्रेणियों में निर्धारित की गई है। इसमें अनुसूचित जाति महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), सामान्य महिला और सामान्य वर्ग के वार्ड शामिल हैं।
सम्बन्धित आलेख: सीकर नगर परिषद वार्ड आरक्षण 2026: ‘ओपन’, OBC, SC और महिला सीट का क्या मतलब? आसान भाषा में समझिए
लोटरी के परिणाम
सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी का परिणाम सामने आ गया है, जिससे आगामी निकाय चुनावों का समीकरण स्पष्ट हो गया है। 17 अगस्त, 2026 को जिला परिषद सभागार में आयोजित इस लॉटरी ने शहर के प्रत्येक वार्ड की प्रकृति तय कर दी है ।
सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों में से सर्वाधिक 35 वार्ड पूर्णत: अनारक्षित रहेंगे । इनमें 15 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए खुले हैं, जबकि 13 वार्ड ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं वहीँ 2 वार्ड एससी की महिला के लिए। इस आरक्षण पैटर्न को देखते हुए अनारक्षित वार्डों की संख्या सबसे अधिक (35) होने से सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अवसरों की संख्या सर्वाधिक है।
लोटरी के बाद वार्डों की स्थिति
सीकर नगर परिषद वार्ड आरक्षण की पूरी सूची एक नजर में
|
आरक्षण
श्रेणी |
वार्ड
संख्या |
कुल
वार्ड |
|
एस
सी महिला |
06, 65 |
02 |
|
ओ
बी सी महिला |
03, 08, 09, 16, 18, 20, 25, 26, 33, 38, 48, 51, 61 |
13 |
|
सामान्य
महिला |
01, 14, 17, 19, 24, 28, 37, 40, 41, 44, 47, 49, 50, 54, 56 |
15 |
|
अनारक्षित |
02, 04, 05, 07, 10, 11, 12, 13, 15, 21, 22, 23, 27, 29, 30, 31, 32, 34, 35, 36, 39, 42, 43, 45, 46, 52, 53, 55, 57, 58, 59, 60, 62, 63, 64 |
35 |
नोट: यह सूची उपलब्ध लॉटरी विवरण के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी आधिकारिक संशोधन या सरकारी अधिसूचना की स्थिति में वही अंतिम रूप से मान्य होगी।
आगे का रास्ता हुआ साफ़
लॉटरी निकलने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों और इच्छुक उम्मीदवारों का ध्यान अपनी-अपनी श्रेणी के वार्डों पर केंद्रित हो गया है। आरक्षण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किस वार्ड से किस वर्ग का उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेगा। पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों में राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवार चुनने में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इन सीटों पर जातिगत समीकरण निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
सीकर नगर परिषद चुनाव में यह आरक्षण वितरण स्थानीय राजनीति की जटिलताओं को दर्शाता है। अनारक्षित वार्डों की अधिकता के बावजूद, आरक्षित वार्ड विशेष रूप से महिलाओं और पिछड़े वर्ग के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। इस आधार पर अब चुनाव प्रचार की रणनीति बनेगी, और 65 वार्डों की यह तस्वीर ही सीकर की अगली नगर परिषद के गठन का आधार होगी।
#KhabarGawah #Lottery #NagarParishadWard #Sikar #SikarNews #SikarNagarParishad #WardReservation #SikarWardReservation
---------------------------------------------------------------------------------------------------
Comments
Post a Comment