- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर , 31 अक्टूबर। नेहरू युवा केन्द्र,सीकर द्वारा 01 से 31 अक्टूबर तक जिले में संचालित स्वच्छ भारत अभियान का सोमवार को भादवासी रोड़ पर युवाओं द्वारा श्रमदान कर प्लास्टिक कचरे को इकठ कर इस अभियान का विधिवत् समापन किया । विवेकानन्द डिफ़ेन्स एकेडमी के संचालक प्यारेलाल ने उपस्थित स्वयं-सेवकों से रूबरू होकर स्वच्छ भारत अभियान को एक घर-घर, गांव-गांव एक जन-आंदोलन के रूप में चलाने का आह्वान किया । उन्होनें कहा कि सींगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिये युवा जनता को जागरूक करे ताकि इसके उपयोग को रोका जा सके।
इस अवसर पर ज़िला युवा अधिकारी तरुण जोशी ने बताया कि ग्रामीण युवा मण्डलों एवं केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवकों द्वारा जन-भागीदारी से गांव-गांव में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पूरे माह स्वच्छता की गतिविधियों का आयोजन कर प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर निस्तांतरण किया गया।
जिले भर में हुई स्वच्छता गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई
इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ शिक्षक बाबूलाल कुमावत, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक महावीर प्रसाद, राष्ट्रीय युवा अवार्ड सुदेश पुनिया, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक रघुवीर, सुरेंद्र सैनी सुरेश कुमार, धापा देवी, मनीष शर्मा सहित कई युवाओं ने सहभागिता निभाई ।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment