सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण पर 5 जनवरी 2023 तक प्रतिबंध

ख़बर गवाह 

 सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण पर 5 जनवरी 2023 तक प्रतिबंध  


सीकर 04 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने आज्ञा जारी कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 09 नवम्बर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक निर्धारित किया गया है। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों कलेक्टर उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, उपखंड अधिकारी, सहायक कलेक्टर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नियुक्त किए जाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों पदाभिहित अधिकारियों, सुपरवाइजर के पद पर सामान्यता फील्ड स्तर पर कार्यरत विभिन्न स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण पर 9 नवम्बर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक प्रतिबंध लगाया जाता है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अवधि में अति आवश्यक मामलों में आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति से ही इन अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण, पद स्थापन के आदेश जारी किए जा सकेंगे।

Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright 
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments