- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
जिला कारागृह मे बंदी स्मार्ट प्रोजक्ट खेल-कूद, योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सीकर 2 जनवरी। जिला कारागृह शिवसिंहपुरा में नव वर्ष के उपलक्ष में बंदी सुधार, कार्यक्रम के तहत जेल उपाधीक्षक पृथ्वी सिंह कविया के दिशा-निर्देश में जेलर रमेश राजपुरोहित के नेतृत्व में बंदियों मे सदभावना व सकारात्मक मनोवृत्ति वृद्वि के परिपेक्ष्य में बंदी स्मार्ट प्रोजक्ट खेल-कूद, योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न ईवेन्ट्स वॉलीबाल, चम्मच दौड, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड, चेयर गेम, गुब्बारा फोड गेम, रूमाल झपट्टा गेम, कविता पाठन, चित्रकला, संगीत एवं नृत्य जैसी कई प्रतियोगिता करवाई गई।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष व सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग सीकर राकेश लाटा, सोसायटी के संरक्षक रिटायर्ड आर.ए.एस ईश्वर सिंह राठौड तथा सोसायटी के सदस्य अरूण फागलवा, विनोद नायक, महावीर चौधरी व गोपाल कृष्ण पाण्डे सहित समस्त टीम द्वारा कारागृह में कराये गये ईवेन्ट्स के सभी प्रतिभागी बंदियों को पारितोषिक स्वरूप टी-शर्ट वितरित की गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहायक निदेशक ओम प्रकाश राहड द्वारा बंदियों को वॉलीबाल व नेट भेंट किया गया। बजाज फाउण्डेशन सीकर की ओर से सुरेन्द्र राजोरिया द्वारा कारागृह में निर्धन व असहाय बंदियों के लिये कम्बल बांटे गये, एवं शिवसिंहपुरा सरपंच महावीर सैनी द्वारा कारागृह परिसर में पेड-पौधे लगाने तथा कारागृह के मुख्य द्वार पर इण्टर लॉक लगवाने के कार्य की घोषणा की।
राज्य सरकार द्वारा मनोनीत गैर सरकारी सदस्य एडवोकेट पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा असमर्थ बंदियों को निःशुल्क पैरवी के संबंध में वकील उपलब्ध करवाने एवं अन्य विधिक सलाह व सहायता देने की बात कही।
नव वर्ष के उपलक्ष में आयोजित बंदी सुधार कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों ने जेल प्रशासन की सराहना की एवं रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से राकेश लाटा व ईश्वर सिंह राठौड ने बंदियों के लिये पर््रेरणास्पद्व उद्बोधन दिया तथा जेल उपाधीक्षक द्वारा आये हुए अतिथियों का अभिवादन कर बंदियों को नव वर्ष पर अपनी मनोवृत्ति बदल कर समाज से जुडने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में जेल व आर.ए.सी स्टाफ का अहम योगदान रहा।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.png)
Comments
Post a Comment