- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर 12 सितम्बर। सिविल सोसाइटी के द्वारा चलाये गये अमृता देवी वृक्ष महोत्सव पखवाड़े के तहत चल रहे खेजड़ी के वृक्षारोपण अभियान में मंगलवार राज़.उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपली नगर व उत्सव मैरिज गार्डन में खेजड़ी के वृक्ष लगाए गए ।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राकेश गढ़वाल ने अपने कर कमल से खेजड़ी के वृक्ष लगाए और कहा की खेजड़ी हम सबके लिए पवित्र वृक्ष है और यह राज्य वृक्ष भी है इसकों प्रशासन के साथ मिलकर अधिक से अधिक संख्या में जन चेतना जागृत कर लगाने का कार्य किया जा रहा है, यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। स्कूल के शिक्षक जयपाल सिंह शेखावत एवम् माया खीचड़ ने बताया कि सिविल सोसाइटी सीकर,जिला प्रशासन,विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग सीकर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस वृक्षारोपण अभियान के पावन अवसर पर भारतीय रेल सलाहकार सदस्य डॉ. एसपी सिंह ख्यालिया,पिपराली प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र खीचड़, सचिन पिलानियां,लालचंद भड़िया,अंकिता फ़ाउंडेशन की और से माया खीचड़ सहित स्कूल पीपली नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विद्याधर सिंह मील,जयपाल सिंह,सुशीला खीचड,रामस्वरूप सैनी,सुशीला भास्कर,उर्मिला,सुदेश,सुमन, सुभिता चौधरी,चंदा देवी व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों ने खेजड़ी के वृक्ष लगाए।
..........
Comments
Post a Comment