.jpeg)
सीकर। सीकर में सालासर रोड स्थित श्री करणी माता गौशाला चेलासी में शनिवार क़ो गौसवामणी का आयोजन किया गया
। समिति के अध्यक्ष शैलेष जैन ने बताया कि भागवताचार्य पंडित उमाशंकर मिश्रा जी के सानिध्य में परम गोभक्त सुरेंद्र पारीक उनकी धर्मपत्नी सावित्री पारीक ने अपनी 25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर और विनीत मोहनानी ने अपने जन्मदिन पर गौ माता की पूजा करके हरा चारा, गुड़, पत्ता गोभी, टमाटर खल, चुरी, काकड़ी, तरबूज का भोग लगाकर गौ आशीर्वाद लिया
। समिति की संरक्षक गो सेविका ज्योति तनवानी ने सभी आये हुए सभी गौसेवक़ों क़ो दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और गोपीनाथ राजा का चित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया
।इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष हेमलता मिश्रा, संध्या अवस्थी, सुमित्रा शर्मा, ज्योत्स्ना वर्मा, रवीन्द्र अग्रवाल, जयदेव चावला, राहुल सहगल, हरि पारीक, ऋतु चावला, प्रीती अग्रवाल, विनीत, मोहनी, सुरेंद्र पारीक, सावित्री पारीक, खुशबु सहगल, अमित जोगानी, विपुल अग्रवाल, तरुण बजाज, पंकज खंडेलवाल, रविंद्र अग्रवाल ,अजीत जैन, पहलाद शर्मा, प्रेमाराम गुर्जर, झाबर सिंह बुरड़क, मयंक भूटानी, यश जांगिड़, सुमित कुमावत, गोविंद सिंघानिया, व रामचंद्र प्रचार आदि गौसेवक व गौशाला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment