- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
|
सीकर। बजाज रोड स्थित जैन भवन में विराजमान जैन गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ गुरुवार को जयपुर के और विहार हुआ। किशोर संगही ने बताया कि विहार से पूर्व गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ ने जैन भवन में संबोधन करते हुए कहा कि वीतरागता से ही सम्यक दर्शन की प्राप्ति सम्भव है। सच्चे देव शास्त्र गुरु पर विश्वास एवं रत्नात्रय का पालन करने से ही ज्ञान का मार्ग प्रशस्त्र होता है और मन |
वचन काय द्वारा विकल्प रहित होकर सच्ची ध्यान क्रिया ही प्राणी
मात्र को मुक्ति की ओर ले जाती है। प्रियंक गंगवाल ने बताया कि माता जी गुरुवार को आर्यिका संघ प्रातः कालीन जैन भवन सीकर से चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर दर्शन करते हुए विहार शोभासरिया इंजीनियरिंग कॉलेज प्रस्थान किया। इस दौरान जगह-जगह पादपक्षालन और माताजी का स्वागत किया गया आर्यिका संघ की आहारचर्या शोभासरिया |
इंजीनियरिंग कॉलेज सीकर में हुई साथ ही संध्याकालीन शोभासरिया इंजीनियरिंग कॉलेज से विहार करके श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र रेवासा के लिए किया। रात्रि विश्राम अतिशय क्षेत्र रेवासा होगा शुक्रवार की आहारचर्या रानोली में होगी। इस दौरान सकल अशोक झांझरी, प्रभुदयाल रारा, अशोक जयपुरिया, आलोक काला, राजकुमार बाकलीवाल, जुगल काला, लीला देवी, मंजू लुहाडिया, पिंकी गंगवाल आदि धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे। |
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment