- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
|
सीकर। एनडीए यूपीएससी प्रवेश परीक्षा अप्रेल,
2025 में
पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस एनडीए एकेडमी एवं प्रिंस सैनिक स्कूल से चयनित
190 विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। चयनित
विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को माल्यार्पण, साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह व बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में सीडीएस में ऑल इंडिया तीसरी रैंक के साथ चयनित विपुल बुडानिया, सीडीएस आईएएफ में ऑल इंडिया 16वीं रैंक से चयनित राहुल महला एवं टीईएस में चयनित दीपांशु को साफा पहनाकर, 31000 रू. के नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर बीबी जानू, कोमोडोर मंजीत सिंह, एसएसबी एक्सपर्ट ब्रिगेडियर मंगेज सिंह, कोमोडोर चंद्रशेखर आजाद, कर्नल वीर सिंह जादौन, कर्नल जीएस बैदवान, कर्नल डीएस चीमा, कर्नल एचएस ग्रेवाल, कर्नल प्रमोद बडसरा, |
|
कर्नल मुक्तेश्वर प्रसाद, एकेडमिक हेड पवन कुमावत एवं निरुपम सुण्डा ने
सम्मानित कैडेट्स एवं अभिभावकों को बधाइयां दी। गौरतलब है कि विगत तीन वर्षों में प्रिंस एनडीए एकेडमी के 89 कैडेट्स एनडीए, टीईएस, सीडीएस आदि एसएसबी में अंतिम रूप से चयनित हो चुके हैं। क्वालिफाइड स्टूडेंट्स हेतु प्रिंस एनडीए एकेडमी की एक्सपर्ट फैकल्टी टीम द्वारा एसएसबी के नये बैच 11 मई से शुरू हो रहे हैं।निदेशक जोगेंद्र सुण्डा ने कहा कि प्रिंस में एनडीए यूपीएससी एवं एसएसबी एक्सपर्ट टीम द्वारा लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू की तैयारी के साथ ही कैंपस में विभिन्न एक्टिविटीज एवं खेलकूद द्वारा विद्यार्थियों के ओवरऑल पर्सनैलिटी डवलपमेंट के कारण ही एनडीए एसएसबी जैसी उच्च स्तरीय परीक्षा में प्रिंस से एक के बाद एक लगातार सलेक्शन हो रहे हैं।चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्रिंस सैनिक स्कूल में एनडीए, टीईएस, सीडीएस एवं अन्य एसएसबी की तैयारी के लिए कक्षा 6 से 12वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ब्रिगेडियर एवं कर्नल रैंक के 11 एसएसबी एक्सपर्ट ऑफिसर्स द्वारा तैयारी करवायी जा रही है। |
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment