राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम,

  ख़बर गवाह 

गांधीजी के जीवन मूल्यों की आज भी प्रासंगिकता है - जिला कलेक्टर


समाज कल्याण सप्ताह का हुआ शुभारंभ


सीकर, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर स्थित श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सभी ने ‘रघपुति राघव राजा राम’ सहित विभिन्न भजनों का सामूहिक पाठ किया। स्काउट्स के सदस्यों ने गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए... दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ताल, साबरमति के संत तूनें कर दिया कमाल’’ गीत प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथिगणों ने महात्मा गांधीजी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक व राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य शिव भगवान नागा ने कहा कि महात्मा गांधी की जयन्ती पर पूरें प्रदेश में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन आज विश्व रिकार्ड बनने जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महात्मा गांधीजी के जीवन दर्शन को जानने के लिए उनकी लिखित पुस्तक ’’सत्य का प्रयोग’’  के अध्ययन, मनन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक राज्य के सभी विद्यालयों के पुस्तकालयों में रखवाई जायेगी ताकि छात्र-छात्राएं इसका अध्ययन कर सके।
उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने कहा कि महात्मा गांधीजी ने देश के आजादी के लिए अंहिसा का रास्ता अपनाया था। सभी का दायित्व बनता है कि आंदोलन में सरकारी सम्पति को नुकसान नहीं पहुंचायें और अंहिसा के मार्ग पर चलना चाहिए, यही गांधी दर्शन की मूल भावना है।
बीसूका जिला उपाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि गांधी अतीत ही नहीं बल्कि भविष्य भी है। उन्होंने कहा कि गांधीजी का सपना था कि गांव-ढाणी में बैठे व्यक्ति का विकास होगा तभी सही रूप में ग्राम्य विकास का सपना पूरा होगा, हमें गांधीजी के जीवन आदर्शो को आत्मसात करना चाहिए।
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि गांधीजी के जीवन मूल्यों की आज भी प्रासंगिकता है। उन्होंने सत्य, सहिष्णुता, सादगीपूर्ण जीवन व अंहिसा के मार्ग पर चलने का जीवन दर्शन बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के द्वारा देशहित में किए गए अनेकों कार्यो की जानकारी आने वाली पीढ़ियों को दें जिससे कि वें गौरवान्वित महसूस करें।
जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा कि महात्मा गांधीजी के आदर्श सदैव प्रासंगिक रहेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अंहिसा के पथ पर चलना चाहिए, जिससे आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि हिंसा कमजोर हथियार है, अंहिसा के हथियार से गांधीजी ने आजादी का मार्ग चुना था।
कार्यक्रम में  प्रोफेसर युनुस अली, अशोक महला, इतिहासकार महावीर पुरोहित ने गांधीजी के व्यक्तित्व व कृतित्व की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। वहीं कार्यक्रम में इमानुयल चर्च के फादर डेविड सर, गुरूद्वारा ज्ञानीग्रंथी अतर सिंह ने गांधीजी के जीवन-दर्शन के बारें में छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अन्त में जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। वहीं राष्ट्रगान के साथ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का समापन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, यूआईटी सचिव राजपाल यादव, उपखण्ड अधिकारी सीकर गरिमा लाटा, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश राहड़, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश कुमार लाटा, समाजसेवी विनोद नायक, पूर्व पार्षद पे्रमचंद सैनी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामचन्द्र पिलानियां, कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेश कुमार, श्री कल्याण कन्या महाविद्यालय प्राचार्या नीलम भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक लालचंद नहलिया, खेल अधिकारी अशोक कुमार, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय विभाग चुन्नीलाल, डीपीएम राजीविका अर्चना मौर्य, स्काउट मास्टर महेन्द्र पारीक सहित स्काउट, एनसीसी, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright 
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate 

Post a Comment

0 Comments