- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
राजस्थान में कक्षा 9 से 12 के सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए ई-पाठशाला शुरू हुई है। सोमवार से शुक्रवार शाम 4 से रात 8 बजे तक निःशुल्क लाइव क्लास होंगी।
******************
9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, घर बैठे मिलेगी फ्री लाइव क्लास
राजस्थान के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ई-पाठशाला शुरू, सप्ताह में पांच दिन चलेगी ऑनलाइन पढ़ाईराजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने ई-पाठशाला कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को घर बैठे निःशुल्क लाइव कक्षाओं के साथ डिजिटल नोट्स और रिकॉर्डेड क्लास की सुविधा मिलेगी।
यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार और मिशन ज्ञान के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों के संस्था प्रधानों को विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
शाम 4 से रात 8 बजे तक होंगी लाइव क्लास
ई-पाठशाला के तहत सोमवार से शुक्रवार यानी सप्ताह में पांच दिन ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। इनका समय शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। एक विषय की कक्षा करीब 40 से 45 मिनट की होगी।
लाइव क्लास पूरी तरह निःशुल्क होगी। विद्यार्थी इसे मिशन ज्ञान ऐप और ई-कक्षा यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख सकेंगे। खास बात यह है कि लाइव कक्षा छूट जाने पर भी विद्यार्थी बाद में उसकी रिकॉर्डिंग देख सकेंगे।
किस कक्षा में कौन से विषय पढ़ाए जाएंगे?
कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी की कक्षाएं होंगी।
वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित पढ़ाया जाएगा।
कला वर्ग के विद्यार्थियों के लिए इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। इसके अलावा अंग्रेजी की कक्षाएं अनिवार्य विषय के तौर पर चलेंगी।
सुबह ही मिल जाएंगे क्लास के लिंक और नोट्स
विद्यार्थियों को रोज की लाइव कक्षाओं के लिंक, क्लास नोट्स और समरी शीट्स सुबह ही उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके लिए ई-पाठशाला WhatsApp चैनल और स्कूलों के SMILE WhatsApp ग्रुप का इस्तेमाल किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संस्था प्रधानों और विषय शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को ई-पाठशाला WhatsApp चैनल और संबंधित ग्रुप से जोड़ा जाए।
#khabar_gawah #education #rajasthan #education #news #Education_news

Comments
Post a Comment