प्रथम चरण की 10 नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह रहा चरम पर, 2 लाख 33 हजार 370 मतदाताओं ने किया कुल 76.24 प्रतिशत मतदान


नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत बुधवार को प्रथम चरण के मतदान का आयोजन जिले के दस नगर पालिका क्षेत्रों यथा- फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, खाटूश्यामजी, रींगस, खण्डेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ और नीमकाथाना में संपन्न हुआ। पूरे दिन मतदान केंद्रों पर उत्साह और उमंग का माहौल रहा। मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

*********************


    नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत बुधवार को प्रथम चरण के मतदान के लिए फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, खाटूश्यामजी, रींगस, खण्डेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ एवं नीमकाथाना में मतदान सम्पन्न हुआ। नगर पालिका क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साह एवं उमंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को सशक्त करने में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान दिवस पर कई स्थानों पर मतदाताओं ने लम्बी कतारों में रहते हुए धैर्य से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्रदराज, दिव्यांग, महिला और युवा मतदाता अपना वोट डालने मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। 

मतदान दिवस पर नगर नगर निकायों में मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7 बजे से ही मतदाताओं के बड़ी संख्या में पहुंचने से उत्साह का माहोल बना रहा । मतदान केन्द्रों पर मतदाता उत्साह के साथ पहुंचे व मतदान किया। मतदान केन्द्रों पर शाम तक मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला बना रहा।  

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि नगर पालिका आम चुनाव के तहत फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, खाटूश्यामजी, रींगस, खण्डेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ एवं नीमकाथाना नगर पालिका के लिए मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतदाताओं ने निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े बन्दोबस्त किए गए थे, सभी चुनाव अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल के जवानों, प्रबुद्ध नागरिकों आदि ने चुनाव से संबंधित अपने दायित्वों का कुषलता से निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग किया।

    उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम मतदान दलों ने पोलिंग एजेन्टों की मौजूदगी में मोकपोल किया। मतदाताओं ने ईवीएम के माध्यम से अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया। 


मतदान का प्रतिशत

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव 2026 में कुल मतदान प्रतिशत निम्नवत रहा -

 फतेहपुर                     66.80,                                     लक्ष्मणगढ़                74.07%

दांता                          77.25%                                  खाटूश्यामजी               85.41%

पलसाना                    83.31%                                  खण्डेला                      76.44%

रींगस                        85.71%                                  नीमकाथाना                79.66, 

श्रीमाधोपुर                 82.31%                                 अजीतगढ़                    82.35%


प्रथम चरण में मतदाताओं का रुझान 

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर में कुल 74 हजार 298 मतदाताओं में से 50 हजार 753 मतदाताओं ने मतदान किया, लक्ष्मणगढ़ में कुल 51 हजार 4 मतदाताओं में से 37 हजार 242 मतदाताओं ने मतदान किया, दांता में  कुल 15 हजार 837 मतदाताओं में से 12 हजार 350 मतदाताओं ने मतदान किया, खाटूश्यामजी में कुल 10 हजार 969 मतदाताओं में से 9 हजार 865 मतदाताओं ने मतदान किया, पलसाना में कुल 11 हजार 19 मतदाताओं में से 9 हजार 264 मतदाताओं ने मतदान किया, खण्डेला में कुल 30 हजार 14 मतदाताओं में से 23 हजार 367 मतदाताओं ने मतदान किया, रींगस में कुल 20 हजार 346 मतदाताओं में से 17 हजार 986 मतदाताओं ने मतदान किया, नीमकाथाना में कुल 46 हजार 558 मतदाताओं में से 37 हजार 351 मतदाताओं ने मतदान किया, श्रीमाधोपुर में कुल 29 हजार 384 मतदाताओं में से 24 हजार 538 मतदाताओं ने मतदान किया, अजीतगढ़ में कुल 12 हजार 640 मतदाताओं में से 10 हजार 654 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

मतदाताओं का आभार

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निकाय के प्रथम चरण में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव में पूर्ण उत्साह के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। मतदान में लोगों की सजगता पूर्ण सहभागिता से लोकतंत्र सुदृढ़ होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण व स्वतंत्र मतदान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुनाव अधिकारियों, मतदान दलों के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों सहित निर्वाचन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है।


Tags: #KhabarGawah   #NikayChunav   #SikarElection #NagarParishad, #Nagar Palika


हाल ही में प्रकाशित स्टोरी-

----------------------------------------------------------------------------------------

(आप हमें FacebookXInstagramYouTube और Whatsapp पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)


Any Error? Report us

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments