- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
WhatsApp New Feature: अब चैटिंग के साथ WhatsApp पर ही भरें बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल
अगर आप भी बिजली, पानी, गैस या दूसरे बिल जमा करने के लिए अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए काम आसान होने वाला है। WhatsApp भारत में अपनी बिल पेमेंट सुविधा का विस्तार कर रहा है। नए फीचर के जरिए यूजर्स WhatsApp के अंदर से ही कई तरह के यूटिलिटी बिल देख और उनका भुगतान कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सुविधा के तहत करीब 30 तरह के बिलों का भुगतान किया जा सकेगा। इसमें बिजली और पानी के बिल के अलावा पाइपलाइन गैस, FASTag रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम और क्रेडिट कार्ड बिल जैसी सेवाएं भी शामिल हैं।
WhatsApp पर मिलेगी बिल मैनेज करने की सुविधा
नए फीचर का उद्देश्य बिल भुगतान की प्रक्रिया को ज्यादा आसान बनाना है। यूजर्स को अलग-अलग वेबसाइट या ऐप पर जाने के बजाय WhatsApp के भीतर ही बिल की जानकारी और पेमेंट का विकल्प मिल सकेगा। यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से रोलआउट की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले महीनों में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है।
30 तरह के बिलों का कर सकेंगे भुगतान
WhatsApp की यह सर्विस भारत कनेक्ट नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है। इसके जरिए यूजर्स कई जरूरी सेवाओं से जुड़े भुगतान कर पाएंगे।
इनमें प्रमुख रूप से:
- बिजली का बिल
- पानी का बिल
- पाइपलाइन गैस का बिल
- FASTag रिचार्ज
- इंश्योरेंस प्रीमियम
- क्रेडिट कार्ड बिल
- रेंट समेत अन्य बिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सुविधा के लिए 22,722 बिलर्स को जोड़ा गया है, जिससे अलग-अलग सर्विस प्रोवाइडर्स के बिलों का भुगतान किया जा सकेगा।
WhatsApp से बिल भरना होगा आसान
बिल पेमेंट के लिए यूजर्स को WhatsApp की पेमेंट स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्प का इस्तेमाल करना होगा। यहां अपनी जरूरत के मुताबिक बिल कैटेगरी और सर्विस प्रोवाइडर चुनकर बिल की जानकारी दर्ज की जा सकेगी।इसके बाद स्क्रीन पर बिल की राशि और दूसरी जानकारी दिखाई देगी। जानकारी की पुष्टि करने के बाद उपलब्ध पेमेंट विकल्प से भुगतान किया जा सकेगा।
ऐसे कर पाएंगे WhatsApp से बिल पेमेंट
1. सबसे पहले WhatsApp खोलें।
2. होम स्क्रीन पर पेमेंट से जुड़े विकल्प पर जाएं।
3. अपनी बिल कैटेगरी और सर्विस प्रोवाइडर चुनें।
4. Consumer Number या Account ID दर्ज करें।
5. सामने दिखाई जा रही बिल डिटेल और राशि चेक करें।
6. UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पूरा करें।
एक से ज्यादा अकाउंट भी कर सकेंगे मैनेज
इस फीचर की खास बात यह है कि यूजर एक ही सर्विस प्रोवाइडर के कई अकाउंट जोड़कर उन्हें ट्रैक कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति के नाम पर एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन हैं, तो उन्हें एक ही जगह से मैनेज करने की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा लिंक किए गए अकाउंट्स के बिल की जानकारी भी स्क्रीन पर दिखाई जा सकेगी। इससे हर बार Consumer Number या दूसरी डिटेल दोबारा दर्ज करने की जरूरत कम हो सकती है।
पसंदीदा बिल कैटेगजल्दी री मिलेगी
WhatsApp बिल पेमेंट को आसान बनाने के लिए कैटेगरी को भी व्यवस्थित कर रहा है। ज्यादा इस्तेमाल होने वाली बिल कैटेगरी मुख्य स्क्रीन पर दिखाई जा सकती हैं, जबकि बाकी विकल्पों के लिए अलग डायरेक्टरी उपलब्ध होगी। यानी यूजर को अपनी जरूरत की सर्विस खोजने में ज्यादा समय नहीं लगाना पड़ेगा।
WhatsApp पर पहले से मिल रही हैं कई सुविधाएं
WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग तक सीमित नहीं है। भारत में प्लेटफॉर्म के जरिए पहले से मोबाइल रिचार्ज और कुछ अन्य डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Tags: #Khabar_gawah WhatsApp #WhatsApp_NewFeature #Bill_Payment #WhatsApp_Payment #Digital_Payment
हाल ही में प्रकाशित स्टोरी-

Comments
Post a Comment