राजस्थान के गांवों में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, चार चरणों में पंचायत चुनाव; अक्टूबर से शुरू होगी वोटिंग
राजस्थान में पंचायत चुनावों का ऐलान हो गया है। राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 की मतदान प्रक्रिया 25 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक चार चरणों में आयोजित होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने 3 अक्टूबर 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक शेड्यूल जारी कर 14,403 पंचायतों के आम चुनाव कराने की है, जिसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग ने वन स्टेट वन इलेक्शन की अवधारणा के तहत चुनाव प्रक्रिया शुरू की है। जैसलमेर और फलौदी में एक चरण, जबकि जयपुर में चार चरणों में चुनाव होंगे।
************
राजस्थान के गांवों में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी देखने को मिलेगी। पंचायत चुनाव का कार्यक्रम सामने आने के बाद अब गांवों की चौपाल से लेकर पंचायत कार्यालयों तक सियासी हलचल बढ़ने वाली है। प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
इस बार चुनाव सिर्फ सरपंच की कुर्सी तक सीमित नहीं रहेगा। 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में अलग-अलग स्तर पर जनप्रतिनिधियों का चुनाव होगा।
पहले जिला परिषद और पंचायत समितियों की बारी
पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होगी। पहले चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर, दूसरे चरण की 13 अक्टूबर, तीसरे चरण की 19 अक्टूबर और चौथे चरण की 21 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 13, 16 और 23 अक्टूबर को चरणवार होगा। इस चुनाव के जरिए प्रदेश में 1,403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। इसके बाद 41 जिला प्रमुख और 457 प्रधान चुने जाने हैं।
गांव की सरकार के लिए नवंबर तक चलेगा चुनाव
ग्राम पंचायतों की बात करें तो प्रदेश की 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुने जाएंगे। सरपंच पद के लिए चार चरणों में मतदान होगा।
25 अक्टूबर को पहले चरण से शुरुआत होगी। इसके बाद 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को अगले चरणों में मतदान कराया जाएगा। यानी अक्टूबर के आखिरी दिनों से लेकर नवंबर के मध्य तक राजस्थान के गांव चुनावी रंग में नजर आएंगे।
नामांकन के लिए भी तय हो गई तारीख
चुनावी प्रक्रिया में नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की तारीखें भी तय की गई हैं। 8 अक्टूबर को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर रहेगी। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 15 अक्टूबर को नाम वापस लेने का आखिरी मौका होगा।
सरपंच प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय
सरपंच का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सरपंच चुनाव में अधिकतम 1 लाख रुपए खर्च किए जा सकेंगे। वहीं नामांकन के दौरान केवल एक वाहन की अनुमति होगी। ऐसे में इस बार गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों को खर्च और प्रचार से जुड़े नियमों का खास ध्यान रखना होगा।
- पहला चरण: 25 अक्टूबर 2026 (3,672 ग्राम पंचायतें)
- दूसरा चरण: 31 अक्टूबर 2026 (3,626 ग्राम पंचायतें)
- तीसरा चरण: 6 नवंबर 2026 (3,605 ग्राम पंचायतें)
- चौथा चरण: 16 नवंबर 2026 (3,500 ग्राम पंचायतें)
- सरपंच/पंच पद की मतगणना: मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन।
- जिला परिषद व पंचायत समिति मतगणना: 20 नवंबर 2026 (प्रातः 8:00 बजे से)
- प्रधान का चुनाव: 25 नवंबर 2026।
- उप प्रधान का चुनाव: 26 नवंबर 2026
- जिला प्रमुख का चुनाव: 27 नवंबर 2026
- उप जिला प्रमुख का चुनाव: 28 नवंबर 2026
महिलाओं की भी बड़ी हिस्सेदारी
पंचायतीराज चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रहेगा। ऐसे में इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं पंचायतों से लेकर जिला परिषद और पंचायत समितियों तक महत्वपूर्ण पदों की दौड़ में नजर आ सकती हैं।
कुल मिलाकर राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखें सामने आने के साथ ही गांवों में राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने का दौर शुरू हो गया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि किस गांव में कौन सा चेहरा मैदान में उतरता है और किसके सिर पर गांव की सरकार की जिम्मेदारी आती है।
Tags: #khabar_gawah #Panchayati_Chunav #Election #Rajasthan_breaking_ news #Panchayat_chunav
हाल ही में प्रकाशित स्टोरी-
- World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान की टक्कर 10 अक्टूबर को
- NCERT की नई किताब में भारतीय वीरों की गाथाएं, महाराणा प्रताप से रानी अब्बक्का तक पढ़ेंगे बच्चे
- 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, घर बैठे मिलेगी फ्री लाइव क्लास
- हिन्दुस्तान का लहू में उबाला लाने वाला एकमात्र विचार :शहीद-ऐ-आज़म भगतसिंह
- खाद के लिए किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतार, बुकिंग की नई व्यवस्था की तैयारी
- Train टिकट कैंसिल करने से पहले जान लें 72-24-8 घंटे का नियम, कब मिलेगा कितना रिफंड
- बच्चों के पासपोर्ट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 18 साल तक रह सकता है वैध; फीस भी बढ़ी
----------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment