कभी-कभी जिंदगी में ऐसे कुछ पल आते हैं, जब सोचने के लिए ज्यादा वक्त नहीं होता। सामने खतरा हो और फैसला उसी पल लेना पड़े। हवाई जहाज के अंदर हुआ यह घटनाक्रम भी कुछ ऐसा ही था।
************
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अचानक हालात बिगड़ गए। विमान हवा में था और यात्रियों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि कॉकपिट के अंदर क्या हो चुका है। इसी दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया गया।
स्मित घायल हुए, लेकिन उनकी जिम्मेदारी वहीं खत्म नहीं हुई। बल्कि असली परीक्षा तो उसी वक्त शुरू हुई। खुद घायल थे, फिर भी यात्रियों की चिंता सबसे पहले कॉकपिट में हमला होने के बाद स्थिति कितनी गंभीर थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान में सवार 174 लोगों की सुरक्षा सीधे खतरे में आ गई थी।
एक तरफ कैप्टन खुद घायल थे और दूसरी तरफ विमान को संभालना था। ऐसे समय में स्मित ने हिम्मत बनाए रखी। सामने आए विवरणों के मुताबिक, उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद क्रू और यात्रियों को अंदर पहुंचकर स्थिति संभालने का मौका मिला।
इसके बाद हमलावर को काबू किया गया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। कुछ मिनटों की यह घटना अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ताबुक में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
विमान को सऊदी अरब के ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यानी जिस पायलट की जिम्मेदारी आसमान में बैठे लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की थी, उसी पायलट को इस बार खुद अस्पताल पहुंचना पड़ा। लेकिन सबसे बड़ी राहत यही रही कि विमान में मौजूद यात्रियों की जान बच गई।
फिर दुनिया ने भारतीय पायलट की हिम्मत को पहचाना
घटना की जानकारी सामने आने के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा भारत से बाहर भी होने लगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मित की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि गंभीर खतरे और चोट के बावजूद उन्होंने दूसरों की जिंदगी बचाने का साहस दिखाया। पीएम ने उनकी बहादुरी को बड़ी त्रासदी टालने में मददगार बताया।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट को सच्चा हीरो बताया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी स्मित की बहादुरी की सराहना की गई।
आखिर कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?
कैप्टन स्मित मच्छार मुंबई के रहने वाले भारतीय पायलट बताए जा रहे हैं। उनके पास विमान उड़ाने का लंबा अनुभव है और वह फ्लाईदुबई में कैप्टन के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन इस घटना के बाद उनकी पहचान सिर्फ एक अनुभवी पायलट तक सीमित नहीं रह गई है।
अब लोग उनके बारे में उस इंसान के तौर पर बात कर रहे हैं, जिसने खुद मुश्किल में होने के बावजूद विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई।
Tags: #khabar_gawah #Trending_news #Captain_Smit_ Machchhar #Indian_poilet #Narendra_modi
हाल ही में प्रकाशित स्टोरी-
- NCERT की नई किताब में भारतीय वीरों की गाथाएं, महाराणा प्रताप से रानी अब्बक्का तक पढ़ेंगे बच्चे
- 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, घर बैठे मिलेगी फ्री लाइव क्लास
- हिन्दुस्तान का लहू में उबाला लाने वाला एकमात्र विचार :शहीद-ऐ-आज़म भगतसिंह
- खाद के लिए किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतार, बुकिंग की नई व्यवस्था की तैयारी
- Train टिकट कैंसिल करने से पहले जान लें 72-24-8 घंटे का नियम, कब मिलेगा कितना रिफंड
- बच्चों के पासपोर्ट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 18 साल तक रह सकता है वैध; फीस भी बढ़ी
- तेजा दशमी और रामदेव जयंती एक ही दिन, 21 सितंबर को मनेंगे दोनों पर्व, जानें राजस्थान के लिए क्यों खास है यह दिन
- नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश का मौका, 30 सितंबर तक आवेदन; अप्रैल में होगी परीक्षा
- पंचायती राज चुनावों की तैयारी तेज, आरक्षण लॉटरी की तारीखें तय
- सीकर में फिटनेस का महासंग्राम: CrossFit Games और Powerlifting का संगम "शेखावाटी खेल रत्न अवार्ड" प्रतियोगिता हुई आयोजित
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment